बुधवार, 25 सितंबर 2013

हिंदुस्तान एक बहु भाषी ,बहु जातीय ,बहु धर्म और बहु परमपरा का देश है जहा मील मील पर भाषा ,बोली ,पानी और परमपरा बदल जाती हैं ,, फिर भी ये देश एक है | सह अस्तित्व इसका अपना मजबूत गुण है | कोई इसे जो चाहे नाम दे मकसद बस इतना है की नफ़रत के लिए यहाँ कोई स्थान नहीं है ,सैकड़ो साल अंग्रेजो ने राज किया वो कुछ नहीं मिटा सके ,सैकड़ो साल मुगलों ने राज किया वे भी कुछ ख़त्म नहीं कर सके क्योकि देश का चरित्र है ये | और इस चरित्र को किसी के प्रमाण पत्र की जरूरत नहीं है | वैसे ये सेकुलरिस्म क्या होता है ???

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें