रविवार, 7 अगस्त 2011

                                       जब अन्ना देश पर राज करेंगे                                                                                                                                                                                      अन्ना हजारे और उनके लोगो का कहना है की पूरा देश उनके साथ है | वे लोग जो भी आदेश देश को दे रहे है वो देश के १२० करोड़ लोगो की सहमति से दे रहे है | मै सोचता हूँ की इतने बड़े जन समर्थन के साथ यदि अन्ना देश का चुनाव लड़ ले तो सभी की जमानत जब्त हो जाएगी | पूरे ५४३ संसद अन्ना के होंगे ,सभी विधानसभाओं के सारे विधायक अन्ना के होंगे | सारी सरकारें ही नहीं बल्कि इन सब के वोट से राष्ट्रपति ,उप राष्ट्रपति सभी अन्ना के होंगे | फिर क्यों अनशन करना ? क्यों कभी लोकपाल ,कभी किसी और चीज का सवाल उठाना ? 
दिल्ली के रामलीला मैदान में बैठ कर पूरा संविधान बदल देगे अन्ना जी और अपनी और अपने साथियों की विद्वानता से नया संविधान ,नयी व्यवस्था ,सब कुछ बदल देंगे अन्ना | पूरा देश सभी बुराइयाँ छोड़ देगा अन्ना की आभा से प्रभावित होकर | कोई न घूस लेगा न देगा | आदर्श व्यवस्था कायम हो जाएगी देश में | किरण बेदी के नेतृत्व में पुलिस जन सेवक बन जाएगी | प्रशांत के कारण देश के सारे मुक़दमे ख़त्म हो जायेंगे अदालतों  की जरूरत ख़त्म हो जाएगी | जिस दिन अन्ना चुनाव जीतेंगे उसी दिन दुनिया के सभी देश जहाजों में भर भर कर सारा कला धन भारत भेज देंगे ,दिक्कत ये होगी की रखे कहा ? बड़े बड़े मैदानों में टेंट लगाने पड़ेंगे पर अगर खुले में भी छोड़ दिया जाये तो कोई उस दौलत को छूएगा भी नहीं | देश में भी जिसके पास भी एक भी रूपया कला धन होगा वो कही भी हो किसी के घर में या मंदिर में सब देश को समर्पित कर देंगे | कही कुछ भी बुरा नहीं होगा ,बस आदर्श ही आदर्श | 
अन्ना को छोटी छोटी लड़ाइयाँ छोड़ कर बस इस दिशा में कदम बढ़ा देना चाहिए १२० करोड़ लोग पूरी तरह अन्ना के साथ है | अन्ना को पूरे देश पर एक क्षत्र साम्राज्य के लिए और दुनिया की एक मात्र आदर्श व्यवस्था  बनाने के लिए अग्रिम बधाई | सचमुच हम और हमारी आने वाली पीढियां कितनी खुशनसीब है की आने वाले समय में अन्ना के नेतृत्व में हमारा देश चलेगा |
              


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें