गुरुवार, 12 नवंबर 2026

हिन्दुओ पर हमले

अमरीका सहित कई देशों में भारतीयों पर हमले क्यो ? 

आजकल अमरीका सहित कई देशों में भारतीय नही बल्कि हिन्दू विरोधी माहौल मुखर हो रहा है और विरोध के साथ साथ हमले भी हो रहे है । ये उन हिंदुओ के साथ हो रहा है जिनका दुनिया मे बहुत सम्मान था और स्वागत होता था क्योंकि भारतीय जिनमे अधिकांश हिन्दू है जहाँ भी जाते रहे वही के बन जाते रहे और उस देश की संस्कृति सभ्यता को स्वीकार करते हुये उस देश की तरक्की में अपना पूरा योगदान देते रहे ।
परन्तु फिर 2014 में भारत मे एक सरकार आ गयी जिसे नशा चढ़ गया विश्व गुरु बनने का और मुख्यतः अमरीका सहित कई देशों की राजनीति में इंफ्लुएंसर यानी प्रभावक बनने का और प्रारंभ से ही प्रधानमंत्री मोदी जिस देश में भी दौरा करते खासकर अमरीका के तो आरएसएस वहाँ कई महीने पहले से सक्रिय हो जाता और भाजपा तथा आरएसएस के कई नेता तीन महीने पहले से वहाँ जाकर कैम्प कर मोदजी की रैली के लिए तैयारी शुरू कर रहे । जिसमे भारत से जहाज भर भर कर समर्थक लाने की व्यावस्था करना , पूरे अमरीका या अन्य देश में मौजूद संघी तत्वों को चिन्हित कर आमंत्रित करना , लोगो को आकर्षित करने के लिए भारत से लोकप्रिय नाचने गाने वालो को ले जाना , कट्टर संघियो को खास कपड़े पहना कर एक साथ बैठाना , सिख और मुस्लिम को एक जगह बैठा कर प्रदर्शित करना और भक्तों द्वारा मोदी मोदी का प्रलाप करने की प्रैक्टिस कराना इत्यादि करते रहे ।
मैने जब अमरीका में पहली मोदीजी की रैली हुई थी उसके औचित्य पर तभी सवाल उठाते हुए ये सवाल भी किया था कि क्या किसी दूसरे देश के राष्ट्राध्यक्ष को हम भारत मे ऐसा करने देंगे और वो  करेगा तो हमे कैसा लगेगा तथा ये भी सवाल किया था कि कही इन हरकतों से हम उन देशों में मौजूद भारतीयों और हिन्दुओ को उस देश वालो से अलग थलग तो  नही कर रहे है ? कही इन हरकतों से भारतीयों के प्रति उस देश के लोग शंकालु तो नही हो जाएंगे और मेरी सब बातें तथा शंकाएं सही साबित हुई है ।

उसी में अमरीका के चुनाव को प्रभावित करने के प्रयास के रूप में अबकी बार ट्रम्प सरकार जैसे नारे भी लगवाए गए जब इस नारे के बावजूद ट्रम्प हार गए और डेमोक्रेटिक पार्टी के जो बाइडेन जीत गए तथा इस नारे की कड़वाहट उनके पूरे शासन के दौरान देखने को मिलता रहा क्योकि ये सामान्य सिद्धांत है कि कोई दूसरा देश दूसरे देश के चुनाव , उनकी आंतरिक नीतियों और उनकी आंतरिक राजनीति में दखल नही दे सकता है लेकिन आरएसएस और भाजपा द्वारा दिया गया  ।
इसी तरह लंबे अरसे से आरएसएस भी खासकर अमरीका सहित कई देशों में अलग नामो से अपना संगठम बनाये हुए है और भारत की तरह उन देशों में भारत की तथाकथित रूप से संस्कृति और सभ्यता से जोड़ने के नाम पर बन्द कमरों में शाखाएं लगाना तथा भारत वाली कट्टरता वहाँ भी फैलाने का काम कर रहा है ।

ये एक सामान्य नियम है की आप जिस देश के नागरिक बन जाये या जहा आप का जीवन चल रहा है था जिस देश ने आप को आजीविका दिया है आप को उस देश का वफादार होना चाहिए । भारत मे यही आरएसएस कुछ मुद्दों पर जोर जोर से कहता रहा है कि खाते भारत का है और बजाते फला देश का है ।तो वही बात क्या दुनिया मे फैले हिन्दुओ पर लागू नही होती है ।अभी हाल में देखा गया कि कनाडा में अपने किरायेदार द्वारा बार बे क्यू पर बीफ पकाने पर हिन्दू मकान मालकिन ने उसका बीफ फेखने और उसने दुर्व्यवहार करने की कोशिश किया तो पुलिस उस मालकिन को पकड़ कर ले गयी क्योकि उन देशों में लोकतंत्र और मानव अधिकारों की बड़ी कीमत और हर व्यक्ति सिर्फ विचार व्यक्त करने नही बल्कि अपनी इच्छानुसार खाने पीने को स्वतंत्र है । क्या आरएसएस और भाजपा को लगता है कि वो वहाँ अपने संगठनों द्वारा जिनसे आरएसएस और भाजपा के लिए भारी चंदा उगाही करते है साथ ही जो छिपी हुई इच्छा है कि एक दिन भारत मे आरएसएस का एकछत्र राज हो जाएगा वैसे ही दुनिया को आरएसएस प्रभावित करेगा उसके लिए भारत की ही तरह उन देशों की व्यवस्था में भी धीरे धीरे आरएसएस के विचार से प्रभावित लोगों को घुसपैठ कर लेना है ये उन देशों के लोगो से छुपा हुआ है ?

आरएसएस की कोई कारगुजारी और इच्छा तथा प्लानिंग नही छुपी है दुनिया के लोगो से इसलिए वो सारे देश चौकन्ना होने लगे है आरएसएस से और उसके नाते अपने देश में मौजूद हिन्दुओ से ।यद्दपि वो तमाम देश इतने लोकतांत्रिक और खुले हुए है कि सिर्फ भारत नही दुनिया मे कही से भी अपने देश में आने वालों का सिर्फ स्वागत ही नही करते है बल्कि किसी भी सीमा तथा देश की व्यवस्था में भाग लेने तथा तरक्की करने का अवसर देते है । तभी तो अमरीका सहित दुनिया के तमाम देशों में भारतीय लोग और हिन्दू सिर्फ व्यवस्था में ही बहुत महत्वपूर्ण नही बने हौ बल्कि एम पी से लेकर मंत्री ,प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति तक बने है या उस दौड़ में शामिल होते है । उन देशों में भारतीयों को अपने मंदिर और गुरुद्वारा बनाने का अवसर दिया गया यहा तक कि दुबई और अबुधाबी जैसे मुस्लिम देशों के सुल्तानों ने तो मंदिर बनाने की लिए अपनी जमीन भी दिया और आर्थिक मदद भी किया । अमरीका सहित इन मुस्लिम देशों में भी भारतीयों को अपनी पूजा पाठ करने और अपना त्योहार भव्यता से मनाने  की खुली छूट ही नही है बल्कि इन सभी देशों के सत्ता में सर्वोच्च पदों पर बैठे लोग सभी त्योहारों को सांकेतिक रूप से मनाते है और शामिल होते है तथा हिन्दुओ और भारतीयों के साथ एकजुटता प्रदर्शित करते है तथा एहसास करवाते है कि उनके देशों में भारतीय और हिन्दू भी उनके ही समान है तथा उन्हें सभी अधिकार प्राप्त है ।
क्या भारत मे इस सरकार में ये  सम्भव है कि दूसरे धर्मो के त्यौहार सत्ता प्रतिष्ठान में मनाया जा सके ? क्या ये सभव है कि दूसरे देश से आकर कोई आसानी से भारत की नागरिकता ले सके और सभी स्थानों पर सर्वोत्तम स्थान पर पहुच सके ? क्या ये संभव है कि भारत मे भी किसी दूसरे देश से आकर रहने वाला व्यक्ति एम पी से लेकर प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति तक बन सके ? क्या ये सभव है कि मुस्लिम देशों से लेकर चीन तक के सुल्तान या राष्ट्रपति भारत आये और यहा रहने वाले अपने देश या धर्म के लोगो की रैली कर सके मोदीजी की तरह या अबकी बार फला की सरकार का  नारा लगवा सके ? 
इसके अलावा भारत मे मस्जिदों के सामने होने वाले नाच और उनपर हमले तथा चर्चो और ईसाइयों के साथ होने वाले व्यवहार और समय समय पर होने वाली लॉन्चिंग इस अंतरराष्ट्रीय गांव बन गई दुनिया मे एक मिनट में दुनिया के कोने तक पहुच जाती है।तब ये करने वाले लोग और उनके आका आरएसएस को ऐसा कैसे लगता है कि इसके प्रत्युत्तर में दुनिया के देशों में प्रतिक्रिया नही होगी ? वही दुनिया के देशों में देखने को मिल रहा है । हथकड़ियों में अमेरिका से वापस आते हिन्दू इन्ही हरकतों का परिणाम है ।

इन्ही सवालों और इन्ही हरकतों में वो कारण निहित है कि दुनिया मे और विभिन्न  देशों की संसदों में क्यो बीच बीच में आरएसएस और उसकी हरकतों पर सवाल उठते रहते है जिनपर सफाई देने के लिये आरएसएस के लोगो और संघचालक तक को उन देशों की यात्रा करनी पड़ रही है परन्तु उनकी सफाई संतुष्ट करती दिखलाई नही पड़ रही है । इन्ही में निहित दुनिया मे हिन्दुओ के साथ बढ़ती घृणा और उनपर होते हमलों का कारण ।
आज करोड़ो लोग दुनिया के अन्य देशों में रह रहे है ,शानदार जीवन यापन कर रहे है और उनके कारण बहुत ज्यादा विदेशी मुद्रा ही भारत नही आ रही है बल्कि भारत पर  उतने लोगो के जीवन ,भोजन और रिहाइश का बोझ नही पड़ रहा है। इसलिए समय रहते यदि आरएसएस ने सच को नही स्वीकार किया , खुद को नही बदला और भारत में एक दिन अपना तानाशाही शासन लादने की इच्छा का स्थायी परित्याग नही किया तथा तथाकथित तौर पर दुनिया मे खुद के विश्व गुरू होने के पागलपन से मुक्ति नही पाया तो पता नही दुनिया मे फैले करोड़ी हिन्दुओ को क्या क्या झेलना पड़ेगा और भारत को क्या झेलना पड़ेगा ।

डॉ सी पी राय 

वरिष्ठ पत्रकार और सामाजिक विचारक 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें