मंगलवार, 6 अगस्त 2013

आज फिर हमारे ५ सैनिक शहीद हो गए [ पाकिस्तानियों द्वारा बिना लदे धोखे से मार दिए गए ।] हमारी सरकार क्या कर रही है ? जवाब क्या हो ५०० नहीं तो फिर इस सरकार का क्या ?

रविवार, 4 अगस्त 2013

बड़ी ख़ुशी की बात है की देश से गरीबी, भूख ,अशिक्षा ,बेरोजगारी ,बीमारियाँ ,चीन से खतरा ,पाकिस्तान का आतंकवाद ,जो भी समस्यायें थी सब ख़त्म हो गयी है । और देश से तो सारी ख़त्म हो गयी है ।
अब जो भी समस्याएं बची है वो केवल उत्तर प्रदेश में है और उत्तर प्रदेश में केवल एक समस्या है की एक अच्छा पढ़ा लिखा नौजवान मुख्यमंत्री क्यों है ?
उससे भी जायदा समस्या ये है की इसके वादों को अविश्वसनीय मानते थे ,उसने वो सब इतने कम समय में पूरा क्यों कर दिया ? क्यों पढाई ,दवाई को  मुफ्त कर दिया ? क्यों किसान को पानी मुफ्त दे दिया और दे दिया ? किसान का खेत बिकने से क्यों बचा लिया ,उसे आत्महत्या करने से क्यों बचा लिया ,उसका ५० हजार का कर्ज क्यों माफ़ कर दिया ? नौजवानों को बेरोजगारी भत्ता क्यों दिया जो देश में कोई नहीं दे रहा है ? बहनों को कन्याधन क्यों दे रहा है जो कोई नहीं दे रहा है मुसलमानो के साथ हिन्दुओ को भी तीर्थयात्रा पर पैसा क्यों दे रहा है ? मुफ्त एम्बुलेंस क्यों चलवा रहा है ? नए बिजली के सब स्टेशन क्यों बनवा रहा है ? इतने कम समय में तीन मेडिकल कालेज क्यों बनवा दिया ? मेडिकल कालेज में छात्रो के सीटें क्यों बढ़ावा दिया ? कर्मचारियों को इतनी सुविधाएं क्यों दिया ? शिक्षको को सुविधाओ के साथ सम्मान क्यों दिया ?
१५ लाख छात्रो को लैपटॉप क्यों दे रहा है ? हर जिला मुख्यालय को चार लेंन की सड़को से क्यों जोड़ रहा है ? तमाम अस्पताल और स्कूल क्यों बनवा रहा है ? एक्सप्रेस वे क्यों बनवा है ? सबको सम्मान क्यों दे रहा है ? बिजली का उत्पादन बढाने का इंतजाम क्यों कर रहा है ? नौकरियों की बाढ़ लाकर नौजवानों को रोजगार क्यों दे रहा है ?
पहले की सरकार की तरह दिन रात वसूली क्यों नहीं कर रहा है ,सबको पिटवा क्यों नहीं रहा है ? सबको अपमानित क्यों नहीं कर रहा है ? बेशकीमती जमीनों को कब्ज़ा क्यों नहीं कर रहा है ? पत्थरो का खेल क्यों नहीं खेल रहा है ? अपनी मूर्तियाँ क्यों नहीं लगवा रहा है ?
विकास के स्थान पर नफरत का खेल क्यों नहीं खेल रहा है ? प्रायोजित दंगे क्यों नहीं करवा रहा है ? धर्म और जाती के नाम पर नफ़रत क्यों नहीं फैला रहा है ? जाती और धर्म के नाम पर ढेरो मुकदमे क्यों नहीं लिखवा रहा है ?
राजधानी में चिकत्सा अधीक्षकों की हत्या क्यों नहीं करवा है ? विधायको से बलात्कार क्यों नहीं करवा रहा है ? किसी अभियंता को मरवा क्यों नहीं रहा है ?
क्या क्या बताऊँ की कितनी समस्याएं है और वो भी केवल उत्तर प्रदेश में । हाँ एक ख़ुशी की बात है की उत्तर प्रदेश की इमानदार व्यस्था और जिम्मेदार व्यवस्था के साथ और इस व्यवस्था में बैठे किसी के साथ पूरा हिदुस्तान खड़ा हो गया है । कभी उत्तर प्रदेश भारत को दिशा दिखता था ,नेतृत्व करता था ,किसी बहाने सही पूरा भारत उत्तर प्रदेश की व्यवस्था के एक छोटे से तुकडे तक के पीछे खड़ा हो गया है ,यहाँ तक की हिंदुस्तान की सबसे ताकतवर नेता भी उत्तर प्रदेश की एक कलम के पीछे कड़ी हो गयी है ।
हो गया न तय की देश में अब कोई समस्या नहीं है और जो है वो केवल उत्तर प्रदेश में है । जय हिन्द, जय समाजवाद ।

गुरुवार, 18 जुलाई 2013

समाजवादी पार्टी के रास्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सहित सभी प्रमुख नेताओ ने ये संकल्प कर लिया है और रणनीति भी बनाना शुरू कर दिया है की उत्तर प्रदेश में जनता के हर वर्ग के समर्थन से भारी बहुमत से आई सरकार को अब इस तरह चलाना है की अगले चार / पांच चुनाव कोई हरा ही नहीं सके ।
जब संकल्प हुआ है तो कार्य भी वैसे ही होंगे , संगठन भी उसी तरह चलेगा और सरकार भी वैसे ही चलेगी । चाहे सरकार में बैठे लोग हो ,प्रशासन और पूरे तंत्र में बैठे लोग हो या संगठन में सभी को इस तरह बदलना ही होगा की समाजवादी पार्टी डॉ लोहिया ,जयप्रकाश ,राजनारायण ,कर्पूरी ठाकुर ,रामसेवक यादव ,जनेश्वर मिश्र के सपनों को पूरा करे और बंगाल की पुर्व सरकार की तरह पच्चीस तीस साल तक तो कोई इसे हिला ही नहीं सके ।
मुख्यमंत्री की नयी सोच ,नया चिन्तन ,नए सपने और उत्तर प्रदेश को देश का सबसे अच्छा प्रदेश बनाने का संकल्प ,, नेता जी का अनुभव और मार्गदर्शन , समाजवादी आन्दोलन के पुरोधा रहे चिन्तको के सपने , रास्ट्रपिता महत्मा गाँधी की चिंताएं सबको गूथ कर एक मिटटी तैयार होगी और उससे उत्तर प्रदेश को महान प्रदेश बनाने का काम शुरू हो चूका है और और मजबूती से इस नए संकल्प के साथ होगा ।
आने वाले समय में बहुत सी चीजें दिखलाई पड़ेंगी इस दिशा में बढाती हुयी । ये लोगो को तय करना होगा चाहे पार्टी के हो या प्रशासन तंत्र के की कौन लोग इस संकल्प के साथ चलना चाहते है और कौन नहीं । पर ये तय है की ये धारा पूरे वेग से बहेगी और जो इसके सामने खड़ा होने और इसे रोकने की कोशिश करेगा उसका वही होगा जो ऐसी स्थितियों में होता है ।
संगठन के लोग और सरकार के लोग ये संकल्प समझ भी ले और इसका जज्बा भी पैदा कर लें की ऐसा काम कर के दिखाना है की अब अगले २५ साल जाना ही नहीं है । जो भी समर्थक है चाहे कही व्यवस्था में बैठे हो पुलिस में बैठे हो या जनता में सभी को नेता जी और मुख्यमंत्री जी के इस संकल्प को पूरा करने का संकल्प लेना ही होगा ।

बुधवार, 10 जुलाई 2013

भारत के न्यायलय का बड़ा फैसला आया है ।आदर्शवादी समाज के लिए बहुत अच्छा पर लोकतंत्र पुलिस का बंधक तो नहीं हो जायेगा

शुक्रवार, 5 जुलाई 2013

मोदियापा

खूब मोदियापा हो रहा है रास्ट्रवादी पार्टी में । भाजपा नेता राघव जी अपने नौकर से करते थे दुराचार, सीडी सामने आने के बाद मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया । ज्ञान, शील वाली पार्टी का एक और कारनामा ,पहले कर्नाटक का विधान सभा का दृश्य तो यद् ही होगा दोस्तों ,वही धार्मिक वीडियो देखने वाला मोबाइल पर और संघ के महत्वपूर्ण प्रचारक और स्तम्भ और बीजेपी के रास्ट्रीय महासचिव की सी डी भी यद् होगी उसी पर उन्हें पद छोड़ना पड़ा था ।
मेरा केवल इतना कहना है की दूसरो पर राशन पानी लेकर टूट पड़ने वाले रास्त्रवादियो तुम्हारी चलनी में सैकड़ो छेद हैं ,पहले अपने छेड़ बंद करो । फिर अफवाह का हथियार हो या दंगे का या नफरत का जो खाली जमाखोरी ,मिलावटखोरी और मुनाफाखोरी के पैसे से चलती है सैनिको के ताबूत के पैसे से चलती है और अभी छोड़ देता हूँ ।
हाँ तो एक और रास्ट्रवादी योन शोषण के आरोप में शहीद हुए ।  जय हिन्द ।