पूर्व राज्यमंत्री और कांग्रेस मीडिया एवम प्रचार समिति के सदस्य डॉ सी .पी .राय ने कहा है कि प्रसिद्ध डकैत ददुआ के बेटे को टिकेट देकर समाजवादी पार्टी ने फिर से सिद्ध कर दिया कि अपराधों और अपहरण की बाढ़ और उसे संरक्षण के कारण जनता ने उसे पिछली बार बुरी तरह हराया था पर उससे पार्टी ने कोई सबक नहीं सीखा अभी भी उसका रास्ता वाही रहने वाला है | अभी भी समाजवादी पार्टी का एजेंडा पुराना ही है कि इसकी सरकार लाओ और फिर जमीन और मकानों पर कब्जे ,रोज हर शहर में अपहरण के भय के साये जीना ,अपराधों की बाढ़ और भरती होने पर कुछ खास इलाके और खास समाज के लोगो की ही पूरे प्रदेश में भर्ती और वो भी खेत और गहने बिकवा कर पैसे लेकर ,सारी योजनाओं में भयंकर भ्रस्टाचार और वर्तमान सरकार के लूट के रिकोर्ड को पीछे छोड़ने की जिद ही मेरे बड़े भाई आदरणीय मुलायम सिंह का एजेंडा है | अगर लोग इन चार सालों में वे साढ़े तीन साल भूल गए हो तो अलग बात है अन्यथा उस वक्त के भुक्तभोगियों को तो चीख चीख कर जनता को जगाना चाहिए की फिर वैसी सरकार न आ पाए | क्या भूल गए की एक समाज और क्षेत्र विशेष के सिपाही से लेकर दरोगा तक ने पूरे प्रदेश में कितना आतंक मचा रखा था की वे डाकुओं से भी भयानक नजर आने लगे थे और जनता अपने ईश से जल्दी उस सरकार से छुटकारा मांगने लगी थी | क्या जिन्होंने अपने परिवारीजन खोये वे इतनी जल्दी भूल गए ?क्या जो निकले तो थे व्यापर करने पर या तो खुद भी नहीं लौटे या खली हाथ लौटे वे सब भूल गए ? क्या भूल गए कि बच्चे घर से पढ़ने या खेलने जाते थे तो जब तक घर के अन्दर नहीं आ जाते थे परिवार परेशान रहता था कि पता नहीं आएगा या नहीं ? क्या भूल गए कि लोगो ने सुबह पार्कों में टहलना छोड़ दिया था कि कही अपहरण न हो जाये ? क्या वे लोग भूल गए जिनकी जिंदगी भर की कमाई उनकी जमीन और मकान इन्ही लोगो ने कब्ज़ा कर लिया था और अदालतों में तमाम पैसा खर्च अपना मकान और जमीन छुड़ा पाए या इन लोगो को आरती देकर छुड़ा पाए ?क्या भूल गए मीडिया के लोग कि किस तरह उन पर हल्ला बोल कर उनका उत्पीडन किया गया था ? क्या भूल गए कि किस तरह कुछ व्यापारिक घरानों कि रखैल बन गया था उत्तर प्रदेश ?क्या भूल गए कि किस तरह केवल घूसखोरी और भ्रस्टाचार में मकडजाल में उलझ गया था उत्तर प्रदेश क्या भूल गए रामपुर तिराहे की औरतों की वो चीखें ?बस अपराध अपराध और अपराध और क्या था पिछली सरकार में | क्या भूल कर फिर वही सरकार और उन्ही लोगो की सरकार लाना चाहते है उत्तर प्रदेश के लोग ?
वर्तमान सरकार का तो न कोई सामाजिक कार्यक्रम है ,न राजनीतिक कार्यक्रम है और न कोई जनहित का एजेंडा है बस एक मात्र एजेंडा है सड़क ,पुल ,नहर,पानी ,रोजगार ,मिले ,जमीने और लोगो की सुरक्षा ,सुख चैन सब एक खास तिजोरी में पहुँच जाये |इनको तो एक भी सीट मिलना लोकतंत्र का अपमान है | क्या वोट डालते वक्त भूल जायेंगे की महिला मुख्यमंत्री के प्रदेश में एक साल में २५०० माँ बहनों के साथ बलात्कार हुआ और ये आंकडे सरकारी है तथा विधान सभा के सवाल के जवाब में बताये गए है | जिन लोगो की रिपोर्ट नहीं लिखी गयी या जिन लोगो ने लाज शर्म से नहीं लिखवाई वो जोड़ दे तो पता नहीं कितना हो जायेगा | वो उत्तर प्रदेश जिसके भगवान कृष्ण ने केवल द्रोपदी की साड़ी खींचे जाने पर भारत को महाभारत में तब्दील कर दिया था और जिसके रहने वाले भगवान राम ने केवल माता सीता का हरण होने पर रावण की सोने की लंका जला कर राख कर दिया था ,देखना है की उनके वंशज ऐसे राज करने वालो को चुनाव में क्या जवाब देते है एक भी सीट देते है या बिलकुल रावण की लंका की तरह सफाई कर देते है ? हर महीने हजारों की तादात में एस सी,एस टी एक्ट का दुरूपयोग कर इस सरकार के समय में जो बेहिसाब मुकदमे लाद दिए गए है अगड़ों और पिछड़ों पर उत्तर प्रदेश की जनता उसका क्या जवाब देती है ?
कुछ लोग जिनकी सरकार में केवल दंगे हुए और लूट हुयी और लोग कहने लगे थे की खाली जमीन पर ताला लगाकर रखो कोई संघी न देख ले नहीं तो कब्ज़ा कर लेगा और उससे बड़ी बात जो भगवान का नहीं हुआ वो इन्सान का क्या होगा ? राम को दिल से निकाल फेंका और बाबू राम को दिल में बसा लिया | जिसके रास्ट्रीय अध्यक्ष कैमरे के सामने घूस लेते पकडे गए तो जिसके लोग प्रश्न पूछने में पैसे लेने के लिए पकडे गए ,जिसके नेता यह कहते पाए गए की रूपया भगवान तो नहीं है पर भगवान से कम भी नहीं है ,और उसी पर पर यकीन कर जिसके लोग कर्नाटक ,छतीसगढ़ ,उतरांचल और मध्यप्रदेश तथा गुजरात में पैसे को भगवान मान बैठे और जिस भगवान का नाम लेकर सत्ता में आये थे उसे भुला बैठे |जिसके गुजरात की कहानियां लोगो को सपने में भी डराती है की औरत के पेट से बच्चा निकल कर मारना और पता नहीं क्या क्या जो जाँच के दायरे में है ,क्या उत्तर की जनता उन्हें वोट देगी |
अब महान उत्तर प्रदेश की जनता खुद तय करे की क्या ये प्रदेश हल्ला बोल से चलेगा ? क्या ये प्रदेश थू थू और छि छि से चलेगा ? क्या ये प्रदेश लुटेरों और अपराधियों का चरगाह ही बना रहेगा ?क्या इस प्रदेश को विकास की जरूरत नहीं क्या यहाँ अब चीनी मिलें और तरह तरह के कारखाने नहीं लगेंगे ? क्या यहाँ बिजली घर नहीं बनेंगे ?क्या यहाँ सड़कें ,पुल ,और नहरे नहीं बनेगी ? क्या सचमुच ये प्रदेश अपराधमुक्त नहीं हो सकता ? क्या अपने गौरवशाली इतिहास और स्थान को फिर नहीं पा सकता ?क्या ये प्रदेश फिर से देश का नेतृत्व नहीं कर पायेगा ? क्या ये प्रदेश फिर से देश में सभी अच्छाइयों के लिए पहले स्थान पर नहीं पहुच पायेगा ? क्या मिलता है हमें जातिवाद की आंधी में बह कर ? क्या मिलता है हमें अपनी जाति या धर्म के गुंडों को आदर्श मान कर ? क्या मिलता है हमें धर्म के आधार पर लोकतंत्र का निर्णय करके ? क्या हम अच्छे और भ्रस्ताचार मुक्त देश की केवल गले से बातें करते है ,दिल और दिमाग से नहीं ? क्या इस तरह का लोकतंत्र चला कर और फैसले करके हम अपनी अगली पीढ़ियों के साथ नाइंसाफी नहीं कर रहे है | बिहार हमसे भी बुरी हालत में था और संकुचित चीजों का शिकार था ,जब उसने जाति की जकडन,धर्म के चश्मे को उतार फेंका तो क्या उत्तर प्रदेश वो नहीं कर पायेगा ? क्या उत्तर प्रदेश इन संकुचित चीजों से ऊपर उठ कर केवल इमानदार ,साफ़ छवि ,पढ़े लिखे लोगो और समर्पित लोगो का चुनाव करके उत्तर प्रदेश को नहीं बदल सकता ? बस जरूरत है सपने देखने की ,सपने को सिद्धांतों की कसौटी पर कसने और फिर संकल्प कर लेने की | याद रखिये कि जो कल को भूल जाता है उसे फिर उसी कल से गुजरना होता है |
क्या ये कल्पना कि जा सकती है कि एक दूसरे के विपरीत बात करने वाले या सिद्धांत बघारने वाले अन्दर अन्दर हाथ भी मिला सकते है केवल लूट के लिए और जनता के लिए राज हासिल करने को ? क्या आप को पता है कि मुलायम सिंह जी और कलराज मिश्र जी कि बात हो चुकी है कि चुनाव के बाद मुलायम सिंह जी मुख्य मंत्री और कलराज मिश्र जी उप मुख्य मंत्री होंगे ? क्या आप इस समझौते कि कल्पना करते है ? क्या आप को पता है कि मायावती जी और लाल जी टंडन जी कि भी बात हो चुकी है कि यदि परिस्थिति वश जरूरत पड़ी तो मायावती जी मुख्य मंत्री होंगी और टंडन जी उप मुख्य मंत्री होंगे | क्या आप ऐसी मुलाकात के बारे में जानते है | पर ये दोनों मुलाकाते और करार सच है | शायद ये जानकारियां जनता को फैसला लेने में मददगार बने |
आइये संकल्प करे की हम सब मिल कर इस बार बदल देंगे उत्तर प्रदेश को नए सूर्योदय के साथ | आइये उठे जागे और बदले उत्तर प्रदेश जय सिंह हिंद ,जय उत्तर प्रदेश |
डॉ ० सी ० पी ० राय

0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें